Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

वृक्षारोपण महापर्व-2026: फिरोजाबाद में 44.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

यूपीसीड़ा प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वृक्षारोपण महापर्व-2026: फिरोजाबाद में 44.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

यूपीसीड़ा प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद।

वृक्षारोपण महापर्व-2026 के अवसर पर रविवार को जनपद फिरोजाबाद में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। माननीय प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और उत्तर प्रदेश सरकार के हरित एवं पर्यावरण संरक्षण संकल्प के तहत पूरे जनपद में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मुख्य कार्यक्रम यूपीसीड़ा प्रांगण में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को एक-एक पौधा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने घर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी और इसके लिए स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण आवश्यक है।

मंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, असमय आने वाली प्राकृतिक आपदाओं और गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं और उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का अभियान लगातार जारी है।

सदर विधायक मनीष असीजा ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से अपने घरों पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस महाअभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। मातृशक्ति, दिव्यांगजन, थर्ड जेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सहयोग से 44 लाख 24 हजार 300 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के साथ राजस्व मापन की नई “रोवर पद्धति” का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) भानेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!