Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर व्यवस्थाओं की हुई जांच

100% पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी संचालन, साफ-सफाई और निर्धारित मूल्य पर मदिरा विक्रय सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर व्यवस्थाओं की हुई जांच

100% पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी संचालन, साफ-सफाई और निर्धारित मूल्य पर मदिरा विक्रय सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

फिरोजाबाद।

जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शनिवार को शराब दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशों के अनुपालन में उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद द्वारा अपनी टीम के साथ संचालित किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की फुटकर देशी मदिरा दुकानों एवं कंपोजिट शराब दुकानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकानों और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सभी ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने, सभी बिक्री शत-प्रतिशत पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद में समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण अभियान चलाकर शराब दुकानों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!