Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में डग्गेमार वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 8 वाहन सीज

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अभियान आगे भी रहेगा जारी

फिरोजाबाद में डग्गेमार वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 8 वाहन सीज

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अभियान आगे भी रहेगा जारी

फिरोजाबाद। जनपद में अवैध एवं डग्गेमार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से संचालित 8 डग्गेमार वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध एवं डग्गेमार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!