Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

बाथरूम के लिए सड़क किनारे रुका था वाहन, अमेठी निवासी की मौके पर मौत, पुत्र गंभीर; पुलिस ने टक्कर मारने वाला वाहन पकड़ा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Oplus_16908288
Oplus_16908288

 

बाथरूम के लिए सड़क किनारे रुका था वाहन, अमेठी निवासी की मौके पर मौत, पुत्र गंभीर; पुलिस ने टक्कर मारने वाला वाहन पकड़ा

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमेठी से दिल्ली काम की तलाश में जा रहे लोगों का वाहन बाथरूम के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अमेठी के उडवा हेमराजपुर निवासी कल्पनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र राम नवल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा चार अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां राम नवल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!