फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर आरोपी देवेन्द्र उर्फ खलीफा को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर रेस्ट कैंप के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर आरोपी देवेन्द्र उर्फ खलीफा को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर रेस्ट कैंप के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
फिरोजाबाद, 28 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ रेस्ट कैंप स्थित पानी की टंकी के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवेन्द्र उर्फ खलीफा पुत्र रामसेवक कोरी, निवासी कस्बा नारखी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु.अ.सं. 310/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 12 बोर
01 जिंदा कारतूस 12 बोर
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट तथा चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जीआरपी टूण्डला, जीआरपी चारबाग (लखनऊ) तथा थाना रसूलपुर के मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह
उपनिरीक्षक पिंटू कुमार
उपनिरीक्षक हर्षित कुमार
हेड कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल श्रीकान्त




