नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जसराना पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था वांछित, सिरसागंज क्षेत्र से पकड़कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जसराना पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
- पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था वांछित, सिरसागंज क्षेत्र से पकड़कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के पर्यवेक्षण में थाना जसराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 305/26 में वांछित आरोपी शिवम पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पेशकार निवासी नगला मानसिंह, थाना जसराना को ग्राम कसोली थाना सिरसागंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 74, 333, 351(2) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं कांस्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




