क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में आंधी का कहर: दीवार गिरने से एक की मौत, पांच घायल

नारखी और रसूलपुर क्षेत्र में अलग-अलग हादसे, घायलों का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार

फिरोजाबाद में आंधी का कहर: दीवार गिरने से एक की मौत, पांच घायल

Oplus_16908288

नारखी और रसूलपुर क्षेत्र में अलग-अलग हादसे, घायलों का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार

Oplus_16908288

फिरोजाबाद, 9 जून। मंगलवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवार गिरने की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Oplus_16908288

थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला सेमरिया में आंधी-तूफान के दौरान एक दीवार और लोहे का गेट अचानक गिर गया। हादसे में तीन लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय कालीचरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जारी है।

मृतक की पत्नी के अनुसार, मंगलवार शाम तेज आंधी और तूफान के दौरान दीवार और लोहे का गेट गिर गया था, जिसके नीचे तीन लोग दब गए। हादसे में कालीचरन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

वहीं दूसरी घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र में हुई, जहां आंधी-तूफान के दौरान एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार शाम आए आंधी-तूफान से जिले के कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कालीचरन की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!