Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

होटल और रेस्टोरेंटों में अग्निशमन विभाग का सुरक्षा अभियान, 70 लोगों को किया जागरूक

स्कीम नंबर-5 के तहत फायर स्टेशन फिरोजाबाद की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

होटल और रेस्टोरेंटों में अग्निशमन विभाग का सुरक्षा अभियान, 70 लोगों को किया जागरूक

Oplus_16908288

 

स्कीम नंबर-5 के तहत फायर स्टेशन फिरोजाबाद की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में फायर स्टेशन फिरोजाबाद द्वारा स्कीम नंबर-5 के तहत विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फायर स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत तीन होटल एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की तथा संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा आग से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

अभियान के अंतर्गत कुल 70 लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकना तथा लोगों को आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना है।

अग्निशमन विभाग ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों की जांच कराने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!