फिरोजाबाद में 17 अप्रैल को निकलेगी अस्थि विसर्जन यात्रा, 51 लावारिस अस्थियों का होगा विधि-विधान से विसर्जन
बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट की पांचवीं पहल, अब तक 200 से अधिक अस्थियों का कर चुका है सम्मानपूर्वक विसर्जन

फिरोजाबाद में 17 अप्रैल को निकलेगी अस्थि विसर्जन यात्रा, 51 लावारिस अस्थियों का होगा विधि-विधान से विसर्जन
बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट की पांचवीं पहल, अब तक 200 से अधिक अस्थियों का कर चुका है सम्मानपूर्वक विसर्जन
फिरोजाबाद। बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आगामी 17 अप्रैल को प्रातः 9 बजे अमावस्या के पावन अवसर पर लावारिस अस्थियों के सम्मानजनक विसर्जन हेतु अस्थि विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रस्ट की पांचवीं यात्रा है, जिसमें लगभग 51 पुण्य आत्माओं की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह संख्या बढ़ भी सकती है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक संस्था द्वारा करीब 200 से अधिक लावारिस अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जा चुका है। यह यात्रा बाबा किशोर मुनि आश्रम, जलेसर रोड से प्रारंभ होकर सोरों स्थित गंगा तट तक पहुंचेगी, जहां योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधिपूर्वक पिंडदान एवं अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
इसके पश्चात यात्रा पुनः आश्रम लौटेगी, जहां पुण्य आत्माओं की शांति के लिए गरुड़ पुराण का पाठ किया जाएगा। साथ ही, 12 दिन बाद संतों के सानिध्य में भंडारे का आयोजन भी प्रस्तावित है।
ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है। जो श्रद्धालु इस सेवा कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग करना चाहते हैं, वे आयोजक जितेंद्र शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क:
बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट
जितेंद्र शर्मा –




