गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित बदमाश दबोचे, आसफाबाद चौराहे के पास पुलिस ने घेरा
रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मुकदमों में नामजद अरविंद और दीपक गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित बदमाश दबोचे, आसफाबाद चौराहे के पास पुलिस ने घेरा
रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मुकदमों में नामजद अरविंद और दीपक गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर आसफाबाद चौराहे के पास सर्विस रोड से दबोचा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रसूलपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद पुत्र सुन्दरलाल निवासी सुहागनगर और दीपक पुत्र अनिल निवासी फतेहाबाद, आगरा (हाल निवासी रामनगर, फिरोजाबाद) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरविंद पर भी धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी जैसे मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




