क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

पेंडल लूटकांड का खुलासा: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, छीना गया सोने का पेंडल और बाइक बरामद

महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने का पेंडल लूटने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी जब्त

पेंडल लूटकांड का खुलासा: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, छीना गया सोने का पेंडल और बाइक बरामद

महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने का पेंडल लूटने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी जब्त

 

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में महिला के गले से सोने का पेंडल छीनकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का पेंडल, प्लास्टिक के सफेद मोती तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला सिंघी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामधन पुत्र श्यामवीर सिंह एवं शीलेश पुत्र दयाशंकर, दोनों निवासी नगला काले थाना नगला सिंघी को बझेरा-भीकनपुर रोड से नगला काले जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का पेंडल छीन लिया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना नगला सिंघी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का पेंडल, प्लास्टिक के सफेद मोती तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर UP83BQ4091 बरामद की है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा, उपनिरीक्षक जसवंत, हेड कांस्टेबल गंगीराम मीना, रणजीत सिंह तथा कांस्टेबल सक्षम कुमार और आकाश कुमार की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!