Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक के सिर में ठोंकी लोहे की कील, मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप- नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक के सिर में ठोंकी लोहे की कील, मारपीट का आरोप

Oplus_16908288

 

परिजनों का आरोप- नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफ

 

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित ककरो कोठी निवासी एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसके सिर में लोहे की कील (चोबा) ठोंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ककरो कोठी निवासी कोमल शर्मा को उसके परिजनों ने लगभग चार माह पूर्व नशे की लत छुड़ाने के लिए एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोमल नशा मुक्ति केंद्र से निकलकर बाहर आ गया था, जिसके बाद केंद्र संचालक और कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने नशा मुक्ति केंद्र संचालकों को कोमल के बाहर होने की सूचना दी। इसके बाद केंद्र से जुड़े लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे और पकड़कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के सिर में लोहे की कील (चोबा) भी ठोंक दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
घायल युवक की मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे को चार महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ दिन पहले वह वहां से निकल आया था। नशा मुक्ति केंद्र के लोग उसे तलाशते हुए आए और अपने साथ ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई तथा सिर में लोहे की कील ठोंक दी गई।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!