Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 26 मुकदमों से संबंधित तमंचे और कारतूस कराए नष्ट

न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, पूरी प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी

बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 26 मुकदमों से संबंधित तमंचे और कारतूस कराए नष्ट

 

न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, पूरी प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी

फिरोजाबाद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 26 अभियोगों से संबंधित माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, माननीय अपर सिविल जज (जू0डि0) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के आदेश के अनुपालन में आर्म्स एक्ट के विभिन्न मुकदमों में बरामद तमंचे और कारतूसों को नष्ट किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने पूरी प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए माल विनष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

माल निस्तारण समिति में शामिल अधिकारी

उपजिलाधिकारी सदर, फिरोजाबाद

क्षेत्राधिकारी सदर, फिरोजाबाद

निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल, थाना बसई मोहम्मदपुर

एचएम 1030 जयवीर सिंह, थाना बसई मोहम्मदपुर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माल निस्तारण अभियान का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए थानों में लंबित माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!