Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मऊ को ₹392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और चेक; मुख्यमंत्री बोले— प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत

मऊ को ₹392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

 

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और चेक; मुख्यमंत्री बोले— प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत

मऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद मऊ में ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देशवासियों ने बदलते हुए भारत का स्वरूप देखा है और डबल इंजन सरकार बिना रुके, बिना डिगे और बिना थके विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शीतला देवी की पावन धरा मऊ के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने जनपदवासियों और सभी लाभार्थियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!