Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला के सुभाष चौराहे पर बने कूलिंग सेंटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

यात्रियों के विश्राम के लिए बनाया गया था कूलिंग सेंटर, अंदर रखा सामान जलकर खाक

टूंडला के सुभाष चौराहे पर बने कूलिंग सेंटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

यात्रियों के विश्राम के लिए बनाया गया था कूलिंग सेंटर, अंदर रखा सामान जलकर खाक

फिरोजाबाद के टूंडला कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूलिंग सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी बताई जा रही है।

बताया गया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और यात्रियों के विश्राम के लिए नगर पालिका द्वारा कूलिंग सेंटर बनाया गया था। घटना के समय कूलिंग सेंटर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान बंद कमरे के भीतर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की वजह से कूलिंग सेंटर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!