आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, लोडर ट्रक में घुसी कार; 9 लोग घायल
सुल्तानपुर से मथुरा जा रहे थे सभी यात्री, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, लोडर ट्रक में घुसी कार; 9 लोग घायल
सुल्तानपुर से मथुरा जा रहे थे सभी यात्री, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
फिरोजाबाद। जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के खंभा संख्या 60-50 के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लोडर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला और पुरुष समेत कुल 9 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुल्तानपुर से मथुरा जा रहे थे। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और असावधानी को हादसे का कारण माना जा रहा है।




