Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर में अवैध पेड़ कटान, प्राचार्य समेत कई पर वन विभाग का केस

आईजीआरएस शिकायत के बाद हुई जांच, हरे नीम के पेड़ समेत कई वृक्षों की अवैध कटाई और छंटाई मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा

मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर में अवैध पेड़ कटान, प्राचार्य समेत कई पर वन विभाग का केस

Oplus_16908288

आईजीआरएस शिकायत के बाद हुई जांच, हरे नीम के पेड़ समेत कई वृक्षों की अवैध कटाई और छंटाई मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। स्थानीय स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर परिसर में बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई और छंटाई का मामला सामने आने पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रेंज केस संख्या 05/डिसे/2026-27 दर्ज करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल सहित अन्य सहयोगियों को आरोपित बनाया है।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत शिवसेना जिला प्रमुख राजीव शर्मा निवासी नया रसूलपुर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। शिकायत में ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य के दौरान अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच शुरू की।

Oplus_16908288

सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर मोहित यादव ने 22 मई को जीपीएस कैमरे की सहायता से स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान गवाहों की मौजूदगी में करीब 60 सेंटीमीटर गोलाई वाले एक हरे नीम के पेड़ को जड़ से काटा जाना पाया गया। इसके अलावा छितवन, केशिया और श्यामिया समेत कई अन्य पेड़ों की टहनियां भी बिना अनुमति काटी गई थीं।

वन विभाग की जांच रिपोर्ट में इसे वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन माना गया है। शिकायतकर्ता राजीव शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

Oplus_16908288

डीएफओ भानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!