फिरोजाबाद में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट
जिलाधिकारी और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट
- जिलाधिकारी और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।




