Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश

संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अभियोजन कार्यों की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा पीड़ितों को त्वरित एवं समयबद्ध न्याय दिलाना रहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित अभियोजन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालयों एवं विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर न्याय प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए।

गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी पर जोर

जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में न्यायालयों के समक्ष प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों को सख्त सजा मिल सके और पीड़ितों को न्याय प्राप्त हो।

कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश

बैठक में अभियोजन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय और तेजी लाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ित नागरिकों को बिना विलंब न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कल्पना जयसवाल, अनुज चौधरी, सुनील सिंह पटेल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं अभियोजन कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!