Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में दंगा नियंत्रण रिहर्सल

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में “स्कीम रेड/स्कीम ए” के तहत मॉक ड्रिल

फिरोजाबाद में दंगा नियंत्रण रिहर्सल

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में “स्कीम रेड/स्कीम ए” के तहत मॉक ड्रिल

फिरोजाबाद जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को व्यापक दंगा नियंत्रण रिहर्सल आयोजित किया गया। यह रिहर्सल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में “स्कीम रेड / स्कीम ए” के अंतर्गत कराया गया।

रिहर्सल के दौरान शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, तिराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण पॉइंटों को चिन्हित कर पुलिस बल को आपात परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने का अभ्यास कराया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर क्षेत्र को कुल तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी टूण्डला और क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 12 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन एम्बुलेंस और तीन फायर टेंडरों की तैनाती हेतु स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। वहीं 34 रूफ टॉप पॉइंट, 14 प्रमुख चौराहों एवं तिराहों, 5 धार्मिक स्थलों और 10 मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष पुलिस व्यवस्था लागू की गई।

रिहर्सल के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस बल को सतर्कता, त्वरित रिस्पॉन्स, समन्वय और अनुशासित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सभी थाना क्षेत्रों से पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों और संसाधनों के साथ तुरंत चिन्हित स्थानों पर पहुंचे।

इस दौरान थाना मोबाइलों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, अश्रुगैस, रबर बुलेट, पम्प एक्शन गन और लाउड हेलर की कार्यशीलता भी जांची गई।

फिरोजाबाद पुलिस ने कहा है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!