Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में बकरीद और मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना दक्षिण में हुई पीस कमेटी बैठक

SSP ने धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील

फिरोजाबाद में बकरीद और मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना दक्षिण में हुई पीस कमेटी बैठक

oplus_0

SSP ने धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील

oplus_0

फिरोजाबाद में आगामी त्योहार बकरीद और मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना दक्षिण परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्र के धर्मगुरु, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

सोशल मीडिया अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

त्योहारों पर रहेगा कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पुलिस टीमों को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फिरोजाबाद पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!