Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक रहे मौजूद

परशुराम शोभायात्रा, बकरीद, अहिल्याबाई जयंती यात्रा और गंगा दशहरा को लेकर बनी रणनीति

नई या अपरम्परागत परंपराओं की शुरुआत न करने के दिए निर्देश

त्योहारों पर बिजली, पानी और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

फिरोजाबाद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति (पीस कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में परशुराम शोभायात्रा, बकरीद, अहिल्याबाई शोभा जयंती यात्रा और गंगा दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि फिरोजाबाद आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है, जहां सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई या अपरम्परागत परंपरा की शुरुआत न की जाए और केवल पूर्व से चली आ रही परंपराओं का ही पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है और बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धर्मगुरुओं से युवाओं को संयम और शांति के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि नमाज केवल निर्धारित परिसरों के अंदर ही अदा की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़े फोटो, वीडियो या लाइव प्रसारण साझा न करने की अपील की। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई तकनीक के माध्यम से फर्जी वीडियो और अफवाहें फैलाने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

त्योहारों पर रहेगा विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों के दौरान जिले में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। सभी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करेंगे। घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव और नाविकों की व्यवस्था के साथ आपदा मित्रों की तैनाती भी की जाएगी।

इसके अलावा बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल निगम को पेयजल व्यवस्था और नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!