Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

जनपद फिरोजाबाद के थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा महिलाओं को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/महिला अपराध के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षा के महत्व, महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
साइबर अपराध से बचाव के बताए गए तरीके
साइबर जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
समाज में जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान को उपयोगी बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!