Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति से विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका

फिरोजाबाद के आजाद नगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति से विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका

फिरोजाबाद के आजाद नगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित आजाद नगर इलाके में सोमवार सुबह एक महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने नेहा का शव कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, नेहा का पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना लाइनपार पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!