थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, कई लोग घायल
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, कई लोग घायल
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने मिलकर एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रथम पक्ष की ओर से गजेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह एवं उनके छोटे भाई कमल सिंह सहित चार लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष में शिव सिंह पुत्र श्यामलाल, नवल किशोर पुत्र शिव सिंह, धर्मेंद्र, प्रेम सिंह, कपिल पुत्र धर्मेंद्र तथा सरोज देवी पत्नी धर्मेंद्र के नाम सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




