फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण के आरोपी को दबोचा, युवती भी सकुशल बरामद
रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण के आरोपी को दबोचा, युवती भी सकुशल बरामद
सबहेडिंग
रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 226/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित आरोपी ललितेश पुत्र राजकुमार निवासी ऐलानी नगर थाना रसूलपुर को मुखबिर की सूचना पर फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित पीड़िता/अपहर्ता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार
उप निरीक्षक निशांत कुमार
कांस्टेबल प्रिंसराज कम्बोज
महिला कांस्टेबल सोनम
थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।




