फिरोजाबाद: चोरी के जेवरात और तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कामयाबी
घर में लाखों के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने बरामद किए जेवर, नकदी और अवैध हथियार

फिरोजाबाद: चोरी के जेवरात और तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कामयाबी
घर में लाखों के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने बरामद किए जेवर, नकदी और अवैध हथियार
फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को चोरी के आभूषण, नकदी और अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर वाजिदपुर स्थित निर्माणाधीन मैरिज होम के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी बृजेश कुमार 31 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ हाथरस गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में थाना दक्षिण पर मुकदमा संख्या 109/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी विशाल पुत्र संजीव कुमार निवासी करबला गली नंबर 10 थाना दक्षिण, वाजिदपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ ये सामान
02 जोड़ी तोड़िया
01 सोने की चेन
03 अंगूठियां
01 जोड़ी बाली
03 जोड़ी बिछवा
3 हजार रुपये नकद
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है, जबकि अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
कई मामलों में पहले भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी विशाल का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में फिरोजाबाद और आगरा में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।




