Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

महिला थाना में मनाया गया मदर्स डे, थाना प्रभारी रितु तोमर का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने केक काटकर मनाया मदर्स डे, मातृत्व सम्मान का दिया संदेश

महिला थाना में मनाया गया मदर्स डे, थाना प्रभारी रितु तोमर का हुआ सम्मान

 

अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने केक काटकर मनाया मदर्स डे, मातृत्व सम्मान का दिया संदेश

खबर

हाथरस। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) की ओर से महिला थाना हाथरस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था की महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाते हुए मातृत्व सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन मां के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय और अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!