Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद के रपड़ी ईको टूरिज्म स्थल में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

3.47 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रपड़ी ईको पार्क की तस्वीर, वन्यजीव प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

फिरोजाबाद के रपड़ी ईको टूरिज्म स्थल में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

3.47 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रपड़ी ईको पार्क की तस्वीर, वन्यजीव प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

बच्चों के प्ले जोन, सोलर सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा नया स्वरूप

फिरोजाबाद के रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में विकास कार्यों ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत करीब 3.47 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली किश्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये जारी होने के बाद परियोजना को गति मिली है।

परियोजना के तहत रपड़ी ईको पार्क को आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन, नया एंट्रेंस गेट, सैंड स्टोन बेंच, आकर्षक साइनिज और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

इसके साथ ही पार्क में मगरमच्छ, हाइना, कछुआ, डॉल्फिन और इंडियन रॉक पाइथन जैसी वन्यजीवों की जीवन आकार प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। ये प्रतिमाएं बच्चों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

ईको फ्रेंडली मॉडल पर हो रहा विकास

रपड़ी ईको पार्क को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने के लिए रूफ टॉप सोलर फोटो वोल्टाइक पावर सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके अलावा आधुनिक लाइटिंग सिस्टम, पर्यटकों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, आकर्षक विश्राम स्थल और सुव्यवस्थित मार्गों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

पार्क के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।

पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

विकास कार्य पूरे होने के बाद रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र की पहचान एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में मजबूत होगी। इससे स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही यह स्थान परिवारों, बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

“रपड़ी को नेचर टूरिज्म का नया हब बनाया जा रहा है” — जयवीर सिंह

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत प्रदेश में ईको टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका असर जल्द ही दिखाई देगा। मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

उन्होंने बताया कि सोलर एनर्जी, आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक साइनिज और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के जरिए रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यह आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख नेचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!