Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

सिरसागंज की गुनगुन ने 457 अंक लाकर किया जिला टॉप

शिक्षकों व परिजनों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी, आईएएस बनने का सपना

सिरसागंज की गुनगुन ने 457 अंक लाकर किया जिला टॉप

 

शिक्षकों व परिजनों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी, आईएएस बनने का सपना

खबर:

सिरसागंज। नगर के एमडी जैन इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा गुनगुन ने 457 अंक प्राप्त कर जनपद फिरोजाबाद में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नगर के हैबतपुर रोड निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री गुनगुन ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुनगुन ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनका निरंतर अध्ययन और परिवार का सहयोग रहा है। उनके बाबा घनश्याम और पिता प्रदीप कुमार राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। उनके भाई ध्रुव ने भी इसी वर्ष हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की है।

गुनगुन का सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बने और समाज व देश का नाम रोशन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!