यूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षा जगत की हुंकार: अंबरीश पाल सिंह के समर्थन में उतरा पूरा आरबीएस परिवार

एमएलसी चुनाव से पहले तेज हुआ प्रचार, बिचपुरी परिसर में शिक्षकों-कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से दिया समर्थन

शिक्षा जगत की हुंकार: अंबरीश पाल सिंह के समर्थन में उतरा पूरा आरबीएस परिवार

 

एमएलसी चुनाव से पहले तेज हुआ प्रचार, बिचपुरी परिसर में शिक्षकों-कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से दिया समर्थन

आगरा | 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनावों से पहले प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह का चुनाव अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे उनके जनसंपर्क अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में बिचपुरी स्थित आरबीएस परिसर के सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और कर्मचारियों ने एकजुट होकर उनके समर्थन में हुंकार भरी है।

अंबरीश पाल सिंह ने अपने दौरे के दौरान आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, आरबीएस इंटर कॉलेज, आरबीएस पॉलिटेक्निक, कृषि विज्ञान केंद्र, आरबीएस जूनियर हाई स्कूल तथा बलवंत विद्यापीठ रूरल संस्थान सहित कई संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत मिला।

इस अभियान को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब बिचपुरी परिसर के सभी संस्थानों के प्रधानाचार्यों, निदेशकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकमत होकर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

सभा को संबोधित करते हुए अंबरीश पाल सिंह ने शिक्षा जगत द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे स्नातकों की समस्याओं के समाधान, बेहतर रोजगार अवसरों की व्यवस्था और शिक्षकों व कर्मचारियों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि स्नातकों और शिक्षकों की आवाज को वे सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। वहीं, उपस्थित शिक्षाविदों ने भी उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए समर्थन दोहराया।

इस अवसर पर प्रो. सीमा भदौरिया, डॉ. एम.एस. चौहान, मेजर विवेकवीर सिंह, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, अनीता सिंह, डॉ. राजेन्द्र चौहान, मोहन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!