Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

मई अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाने पर जोर पर्याव

फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

 

मई अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाने पर जोर पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास पर दिया विशेष ध्यान

खबर

फिरोजाबाद 23 अप्रैल

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम में की जा रही बॉल पेंटिंग का अवलोकन कर उसकी कलात्मकता की सराहना की। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक साउंड सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऑडिटोरियम के शेष कार्य को हर हाल में मई के अंत तक पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सूचना पर्यटन केंद्र का भी भ्रमण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम और ग्लास म्यूजियम तक पहुंचने वाले मार्ग को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग निर्माण और सुदृढ़ीकरण के दौरान परिसर में स्थित पेड़ों को किसी भी स्थिति में न काटा जाए। उन्होंने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि कार्य समयबद्ध और मानक के अनुरूप पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!