बाबासाहेब के विचारों को साकार करता उत्तर प्रदेश, 75 जिलों में मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ

बाबासाहेब के विचारों को साकार करता उत्तर प्रदेश, 75 जिलों में मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ
लखनऊ:
‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को समाज में और मजबूती से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में स्थापित बाबासाहेब की मूर्तियों का सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि नई पीढ़ी बाबासाहेब के विचारों से जुड़ सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रतीक हैं, और प्रदेश सरकार इन मूल्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है।




