Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में महिला आयोग अध्यक्ष का वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता देने के दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी

फिरोजाबाद में महिला आयोग अध्यक्ष का वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Oplus_16908288

पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता देने के दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी

खबर:
फिरोजाबाद, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने केंद्र के विभिन्न पटलों का अवलोकन किया और वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों और सेवाओं पर संतोष जताते हुए केंद्र के संचालन को सराहनीय बताया।
डॉ. चौहान ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध आपातकालीन सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और विधिक परामर्श सेवाओं की भी जांच की गई।
इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की टीम और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के.एम. सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!