Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीराजनीति

फिरोजाबाद: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

फिरोजाबाद, 13 अप्रैल। विकास भवन सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

फिरोजाबाद: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

फिरोजाबाद, 13 अप्रैल। विकास भवन सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बबीता चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और विधायी सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम है।
उन्होंने कहा कि “नारी तू नारायणी” की भावना को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आज बेटियां सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
बबीता चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायतों में 64 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है, जो यह दर्शाता है कि महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं बल्कि निर्णय लेने की भूमिका में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं के लिए सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत ढांचा तैयार किया है।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समाज के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!