फिरोजाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बनी वजह
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अलादीपुरा गांव की घटना, 5 साल पहले हुई थी शादी
खबर:
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव अलादीपुरा में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।
मृतका की पहचान दयाबती के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व संत चरण के साथ हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।




