Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई: अवैध कारतूस के साथ आरोपी समीर गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया, 3 जिंदा कारतूस बरामद

शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई: अवैध कारतूस के साथ आरोपी समीर गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया, 3 जिंदा कारतूस बरामद
फिरोजाबाद | 05 अप्रैल 2026
जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने अहमदिया स्कूल के पास से आरोपी समीर पुत्र जाकिर, निवासी मोहल्ला पड़ाव, रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया।
बरामदगी:
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 03 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।
मुकदमा दर्ज:
बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार
उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा
उपनिरीक्षक सौरभ कुमार
कांस्टेबल नितेन्द्र कुमार
कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार
पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!