Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorized

हर घर शिक्षा’ का संकल्प साकार करता नया उत्तर प्रदेश, स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ

हर घर शिक्षा’ का संकल्प साकार करता नया उत्तर प्रदेश, स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से किया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों का निरंतर स्कूल में बने रहना सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और निपुण विद्यालयों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और मिड-डे मील का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी अभियान है।
सरकार का फोकस बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने, ड्रॉपआउट दर कम करने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर है। इसी दिशा में निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक स्तर पर बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास भी तेज किए जा रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!