Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

फिरोजाबाद: स्मार्ट मीटर को लेकर फैली अफवाहों पर बोले SE चंद्रजीत प्रसाद, उपभोक्ताओं को बताए फायदे

फिरोजाबाद शिकोहाबाद

फिरोजाबाद: स्मार्ट मीटर को लेकर फैली अफवाहों पर बोले SE चंद्रजीत प्रसाद, उपभोक्ताओं को बताए फायदे
फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों को दूर करने के लिए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) चंद्रजीत प्रसाद शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने शहज़लपुर स्थित एसडीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी सही जानकारी दी और इसके फायदे गिनाए।
SE चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। इससे प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह की सुविधा मिलती है, साथ ही बिजली खपत की सटीक जानकारी उपभोक्ता को मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के आधार पर ही निर्णय लें।
प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय लोगों ने विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। लोगों ने शिकायत की कि जूनियर इंजीनियर (JE) फोन नहीं उठाते और उनकी समस्याएं नहीं सुनी जातीं। इसके अलावा रात के समय लाइनमैन के समय पर न पहुंचने की भी शिकायत की गई।
इन शिकायतों पर SE ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत सुधार कार्य होना चाहिए, इसमें ढिलाई करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही शहर में बढ़ती बिजली चोरी पर भी SE ने चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान SE चंद्रजीत प्रसाद का बयान (बाइट) भी जारी किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!