फिरोजाबाद में आतिशबाजी की दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा मानकों की जांच
एसडीएम सदर, सीओ सिटी, सीएफओ और फायर स्टेशन प्रभारी की टीम ने किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए जरूरी निर्देश

फिरोजाबाद में आतिशबाजी की दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा मानकों की जांच
एसडीएम सदर, सीओ सिटी, सीएफओ और फायर स्टेशन प्रभारी की टीम ने किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए जरूरी निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के आदेश के क्रम में गठित कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर की आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तथा प्रभारी फायर स्टेशन फिरोजाबाद मौजूद रहे।

अधिकारियों की टीम ने शहर की विभिन्न आतिशबाजी की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने दुकानदारों को आतिशबाजी की बिक्री और भंडारण के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। टीम काठ मार्केट स्थित अंबेश शर्मा की आतिशबाजी की दुकान पर भी निरीक्षण के लिए पहुंची।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




