यूपीराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए व्यवस्थाओं व सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए व्यवस्थाओं व सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

फिरोजाबाद। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज तथा एमजी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण कर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की विशेष रूप से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की।

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो तत्काल जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा कार्य प्रभावित न हो।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!