Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्य

फिरोजाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का संशोधित कार्यक्रम जारी

22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन, 21 अप्रैल तक चलेगी पुनरीक्षण प्रक्रिया

फिरोजाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का संशोधित कार्यक्रम जारी

22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन, 21 अप्रैल तक चलेगी पुनरीक्षण प्रक्रिया
खबर:
फिरोजाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के क्रम में जनपद फिरोजाबाद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार अब निर्धारित नई समय सारिणी के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रमेश रंजन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रम निर्धारण, एसवीएन आवंटन तथा मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से करेंगे। साथ ही सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी यह जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि तय समय सीमा के भीतर मतदाता सूची का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!