फिरोजाबाद में तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत
पिता के साथ तालाब तक पहुंच गया था बच्चा, घर लौटने पर पता चला लापता है कृष्णा; तलाश के दौरान तालाब में मिला

फिरोजाबाद में तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत
पिता के साथ तालाब तक पहुंच गया था बच्चा, घर लौटने पर पता चला लापता है कृष्णा; तलाश के दौरान तालाब में मिला
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम रीवा में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम कृष्णा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रीवा निवासी रिंकू का 3 वर्षीय पुत्र कृष्णा शाम करीब 6 बजे घर के पास खेल रहा था। कृष्णा के पिता रिंकू घर के पास स्थित तालाब में मछली पालन का काम करते हैं। बताया गया कि रिंकू शाम के समय तालाब की ओर गए थे और इसी दौरान कृष्णा भी उनके पीछे तालाब तक पहुंच गया। पिता को बच्चे के साथ आने की जानकारी नहीं हो सकी।
रिंकू जब वापस घर पहुंचे तो कृष्णा दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद तालाब में तलाश की गई, जहां कृष्णा मिला। परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना ने आसपास के लोगों को भी गमगीन कर दिया।
मृतक की पहचान:
कृष्णा, उम्र 3 वर्ष
पिता—रिंकू
निवासी—ग्राम रीवा, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद




