Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-PaperUncategorizedक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने ली शुक्रवार परेड की सलामी

पुलिसकर्मियों को कराई दौड़, ड्रिल और शस्त्र संचालन का कराया अभ्यास; पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने ली शुक्रवार परेड की सलामी

पुलिसकर्मियों को कराई दौड़, ड्रिल और शस्त्र संचालन का कराया अभ्यास; पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई और अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्रवाई कराई गई।

परेड के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया और टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया। निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को शस्त्रों को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया के साथ-साथ उनके रख-रखाव और सुरक्षित संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित और प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉग स्क्वायड का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर खिलाड़ियों का सम्मान

17वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में फिरोजाबाद पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुरुष एवं महिला टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

शुक्रवार परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष और कैश कार्यालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

PCT News Digital | Pink City Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!