Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में पुलिस लाइन के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल

दबरई से लौटते समय हुआ हादसा, नरेंद्र कुमार की हालत गंभीर; दोनों घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

फिरोजाबाद में पुलिस लाइन के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल

 

दबरई से लौटते समय हुआ हादसा, नरेंद्र कुमार की हालत गंभीर; दोनों घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

समाचार:

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र कुमार और उनकी मां रामलली घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि दोनों दबरई में किसी तारीख के सिलसिले में आए थे और बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र राजू, उम्र करीब 35 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी मां रामलली, उम्र करीब 47 वर्ष, को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां नरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!