Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 19वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

उद्घाटन मैच में फिरोजाबाद पुलिस ने मैनपुरी को 6-0 से हराया, आगरा जोन की 8 पुलिस टीमें ले रहीं हिस्सा

11 सितम्बर 2026 | फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में 19वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

उद्घाटन मैच में फिरोजाबाद पुलिस ने मैनपुरी को 6-0 से हराया, आगरा जोन की 8 पुलिस टीमें ले रहीं हिस्सा

 

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन फिरोजाबाद के ग्राउंड में आगरा जोन आगरा की 19वीं अन्तर्जनपदीय महिला/पुरुष पुलिस हॉकी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितम्बर तक किया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र आगरा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे आयोजन सचिव के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आगरा जोन की कुल आठ पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम किया। इसके बाद फिरोजाबाद टीम के कप्तान अभिषेक ने सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच फिरोजाबाद पुरुष पुलिस हॉकी टीम और मैनपुरी पुलिस हॉकी टीम के बीच खेला गया। फिरोजाबाद पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी टीम को 6-0 से करारी शिकस्त देकर मैच अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में आमंत्रित अतिथिगण, राजपत्रित अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, टीम मैनेजर तथा विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!