Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बाबा नीम करोली धाम पहुंचे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि क्रय की प्रक्रिया जारी

फिरोजाबाद | 11 सितम्बर 2026

 

बाबा नीम करोली धाम पहुंचे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि क्रय की प्रक्रिया जारी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बाबा नीम करोली धाम की जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर/नागऊ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत स्वीकृत नीम करोली बाबा सर्किट और जन्मस्थली पर चल रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन नीति-2022 में संशोधन कर नीम करोली बाबा सर्किट को शामिल किया है। इस सर्किट में लखनऊ, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद स्थित बाबा की जन्मस्थली अकबरपुर/नागऊ तथा मथुरा-वृंदावन को जोड़ा गया है। इससे धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

तीन चरणों में हो रहे विकास कार्य

 

जन्मस्थली पर फेज-1 में 865.98 लाख रुपये की लागत से डॉरमेट्री, रेस्तरां, सभा स्थल, डिजिटल लाइब्रेरी, सीसी रोड, सेप्टिक टैंक, समरसेबल पंप और साइट डेवलपमेंट के कार्य कराए जा रहे हैं।

वहीं फेज-2 में 222.47 लाख रुपये की लागत से टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सीसी रोड, नाली, पेवर, ट्यूबवेल, बाहरी विद्युत कार्य और म्यूरल वर्क के कार्य स्वीकृत हैं।

 

इसके अलावा ग्रामीण पर्यटन विकास योजना के तहत 55.44 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार, साइनेज, बेंच, डस्टबिन सहित विभिन्न अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

जन्मस्थली पर बनेगा भव्य पर्यटन कॉरिडोर

 

जिलाधिकारी ने बताया कि बाबा नीम करोली की जन्मस्थली के समग्र विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा भव्य कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए जन्मस्थली के समीप 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि क्रय करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

 

भूमि क्रय के बाद यहां भव्य प्रवेश द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र एवं आश्रम, ध्यान एवं वेलनेस सेंटर, बहुउद्देशीय सभा स्थल व पार्किंग, फूड कोर्ट, म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर तथा प्रसाद मंडप/डाइनिंग हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टूंडला सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!