Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में अमर शहीद राजेश कुमार जादौन का भव्य स्मारक तैयार, 60.38 लाख की लागत से हुआ विकास कार्य

गेट कॉम्प्लेक्स, म्यूरल वर्क, इंटरलॉकिंग पाथवे और पर्यटक सुविधाओं से संवरा स्मारक परिसर, परियोजना का 100 प्रतिशत कार्य पूरा

फिरोजाबाद में अमर शहीद राजेश कुमार जादौन का भव्य स्मारक तैयार, 60.38 लाख की लागत से हुआ विकास कार्य

गेट कॉम्प्लेक्स, म्यूरल वर्क, इंटरलॉकिंग पाथवे और पर्यटक सुविधाओं से संवरा स्मारक परिसर, परियोजना का 100 प्रतिशत कार्य पूरा

फिरोजाबाद। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजेश कुमार जादौन की स्मृति को अब भव्य और सम्मानजनक स्वरूप मिल गया है। संस्कृति विभाग की ओर से फिरोजाबाद के ग्राम हुसैनपुर बैजुआ में शहीद राजेश कुमार जादौन के स्मारक का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया है। करीब 60.38 लाख रुपये की लागत से पूरी की गई इस परियोजना का 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

स्मारक परिसर के विकास के तहत गेट कॉम्प्लेक्स का म्यूरल वर्क सहित निर्माण, इंटरलॉकिंग पाथवे और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है। इसके साथ ही पुराने गेट और स्मारक का जीर्णोद्धार भी कराया गया है। विकास कार्य पूरे होने के बाद स्मारक परिसर को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप मिला है।

राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दिया सर्वोच्च बलिदान

अमर शहीद राजेश कुमार जादौन ने भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में अपनी सैन्य सेवा शुरू की थी। कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद उन्होंने विभिन्न रक्षा अभियानों में हिस्सा लिया। बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स में स्थानांतरित किया गया।

25 जून 2001 को राजौरी, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। देश और अपने साथी जवानों की सुरक्षा के लिए आखिरी दम तक मुकाबला करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता और सेवा को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा स्मारक : जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अमर शहीद राजेश कुमार जादौन का बलिदान देश की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सरकार शहीदों की स्मृतियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हुसैनपुर बैजुआ में विकसित किया गया यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को शहीद राजेश कुमार जादौन के त्याग, वीरता और देशप्रेम से परिचित कराने के साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। शहीदों की गौरवगाथा को संरक्षित रखना और उनके स्मारकों को बेहतर सुविधाओं से विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!