क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद मंडी में मकान निर्माण को लेकर विवाद, शिकायत पर एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण

दोनों पक्षों से मांगे गए दस्तावेज, बुधवार को कार्यालय में पेश होने के निर्देश; निरीक्षण के दौरान कथित दबंग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

शिकोहाबाद मंडी में मकान निर्माण को लेकर विवाद, शिकायत पर एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण

Oplus_16908288

 

दोनों पक्षों से मांगे गए दस्तावेज, बुधवार को कार्यालय में पेश होने के निर्देश; निरीक्षण के दौरान कथित दबंग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

Oplus_16908288

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद।

शिकोहाबाद नगर क्षेत्र की मंडी स्थित जैन मंदिर के पास मकान निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम अपने दल-बल और नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले का स्थलीय निरीक्षण किया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक कथित दबंग द्वारा मकान निर्माण को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों से संबंधित भूमि एवं निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।

Oplus_16908288

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति मौके पर अपने दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ बुधवार को अपने कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, ताकि दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष सुनवाई की जा सके।

प्रशासन का कहना है कि दोनों पक्षों के अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!