Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना में चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.86 लाख रुपये समेत पूरा माल बरामद

घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस जांच में सामने आई आरोपियों की भूमिका; नामजदगी गलत पाए जाने पर महेशचन्द्र को क्लीन चिट

जसराना में चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.86 लाख रुपये समेत पूरा माल बरामद

घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस जांच में सामने आई आरोपियों की भूमिका; नामजदगी गलत पाए जाने पर महेशचन्द्र को क्लीन चिट

फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने 7 सितंबर को ग्राम सलेमपुर खुटियाना में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र कैलाश (बड़डून), संजय पुत्र श्रीनिवास और शिवा उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रप्रकाश, निवासी सलेमपुर खुटियाना थाना जसराना, के रूप में की है।

अस्पताल में भर्ती होने का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, सलेमपुर खुटियाना निवासी प्रभाषचन्द्र उपाध्याय की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी भी उनके साथ अस्पताल चली गई थीं। इसी दौरान घर के खाली होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने रात में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना और सुरागसी के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम जानकारी मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को सलेमपुर से पटिकरा नहर पुल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

1.86 लाख नकद और जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें—

तीन अंगूठियां पीली धातु

एक लॉकेट पीली धातु

एक कमरबंद कंदनी सफेद धातु

1 लाख 86 हजार रुपये नकद

शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पहले महेशचन्द्र पर जताया गया था शक

चोरी के बाद वादी ने गांव के ही महेशचन्द्र पर शक जताते हुए नामजद कराया था। पुलिस की जांच में महेशचन्द्र की नामजदगी गलत पाई गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आपस में परिचित थे और शिवा उर्फ छोटू को भी घर की गतिविधियों की जानकारी थी।

पंकज का पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज के खिलाफ वर्ष 2008 में कानपुर के बिधनू थाने में जाली नोटों से संबंधित धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं संजय और शिवा के खिलाफ फिलहाल इसी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक आदेश कुमार भारद्वाज समेत थाना जसराना पुलिस टीम की कार्रवाई में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!